फारबिसगंज पुलिस ने लूट और छिनतई के दो फरार आरोपियों को दबोचा

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन -:-- लूट व छिनतई के दो अलग अलग मामले में गिरफ्तार दो अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में ले जाती पुलिस  | Prabhat Khabar Network

लूट व छिनतई के दो अलग अलग मामले में गिरफ्तार दो अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में ले जाती पुलिस  | Prabhat Khabar Network

फारबिसगंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट और छिनतई के दो अलग-अलग मामलों में वांछित दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी पुलिस की विशेष छापेमारी का नतीजा है. गिरफ्तार आरोपियों में से एक के पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है.

विज्ञापन

अररिया : फारबिसगंज थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान लूट और छिनतई के दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक आरोपी के पास से छिनतई में लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार, फारबिसगंज थाना कांड संख्या 248/26 में फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त कपिल (30), पिता मूसा, निवासी रामपुर दक्षिण वार्ड संख्या-1, थाना फारबिसगंज को गिरफ्तार किया गया. वहीं, फारबिसगंज थाना कांड संख्या 204/19 में छह वर्षों से फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त लालू उर्फ ललुआ उर्फ आबिद, पिता साबिर उर्फ कारी, निवासी पलासी वार्ड संख्या-14, थाना नरपतगंज को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को भरगामा थाना क्षेत्र निवासी प्रियंका कुमारी रानीगंज से ऑटो से फारबिसगंज आ रही थीं. इसी दौरान फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग (एसएच-77) पर हरिपुर और रामपुर के बीच अपराधियों ने उनका बैग छीन लिया था. बैग में 85 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन थे. पीड़िता के आवेदन पर फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 248/26 दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी. इसी क्रम में आरोपी कपिल को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से छीना गया एक मोबाइल भी बरामद किया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरा मामला 4 मार्च 2019 का है. उस समय एक वित्तीय कंपनी के प्रबंधक मिथुन कुमार मंडल से हरिपुर के पश्चिम कमला पुल के समीप अपराधियों ने 79,129 रुपये, दो मोबाइल और एक टैबलेट लूट लिया था. इस मामले में दर्ज कांड संख्या 204/19 के फरार आरोपी लालू उर्फ ललुआ उर्फ आबिद को नरपतगंज थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष मनोज कुमार के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी बबिता, सुभाष प्रसाद तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे.


विज्ञापन
कलीमउद्दीन

लेखक के बारे में

By कलीमउद्दीन

कलीमउद्दीन प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन