बीडीओ ने किया गैस गोदाम का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने किया गैस गोदाम का निरीक्षण

जिले में नहीं है गैस की किल्लत

विज्ञापन

कुर्साकांटा. शुक्रवार को नगमा भारत गैस गोदाम का निरीक्षण किया. निरीक्षण को पहुंची बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि गैस गोदाम में पर्याप्त स्टॉक है. जिसे लाभार्थियों के बीच वितरण किया जा रहा है. बीडीओ ने कहा कि आवश्यकता के अनुरूप गैस की आपूर्ति एजेंसी को मिल रही है. बीडीओ ने लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा कि गैस की कोई किल्लत नहीं है. निर्धारित समय पर जारी निर्देश के अनुरूप लाभार्थी अपने गैस को लेकर प्राप्त कार्ड के जरिये गैस सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं. बीडीओ ने बताया कि गैस गोदाम का निरीक्षण रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेजा जायेगा. इधर नगमा भारत गैस एजेंसी हत्ता चौक के संचालक मो जमीलुर्रहमान ने बताया कि गैस उपलब्ध है. जारी निर्देश का पालन करते हुए लाभार्थी को गैस सिलेंडर दिया जा रहा है.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन