180 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
180 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

पुलिस की सक्रियता से पकड़ी जा रही शराब

विज्ञापन

नरपतगंज. नरपतगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना के समीप एनएच पर रविवार को 180 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक सवार किशोर को गिरफ्तार किया. जानकारी अनुसार किशोर बिना नंबर की बाइक से रविवार को मानिकपुर बॉर्डर से लक्ष्मीपुर होते हुए नरपतगंज की ओर जा रहा था. इसी बीच पुलिस टीम ने बाइक सवार किशोर को रुकने का कोशिश किया. जहां किशोर बाइक व शराब छोड़कर भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने पीछा कर किशोर को पकड़ लिया. इसके बाद बाइक की तलाशी ली. तलाशी के दौराान 180 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई. जिसे जब्त कर लिया गया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आरोपित को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन