11 लीटर देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार, बाइक जब्त

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

मसुरिया चौक के समीप कार्रवाई

विज्ञापन

जोकीहाट. महलगांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मसुरिया चौक के समीप संदेह के आधार पर सोमवार की शाम एक बाइक सवार व्यक्ति को रोककर बाइक की तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके पास 11.05 लीटर देसी शराब मिली. तस्कर तौसिफ पिता अफजल वार्ड संख्या 06 पंचायत मटियारी, थाना जोकीहाट का रहने वाला बताया जा रहा है. महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि तस्कर के पास देसी शराब 11 लीटर व बाइक नंबर बीआर 38 एएम 0562 जब्त कर ली गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर मलहरिया की ओर से मटियारी जोकीहाट की ओर जा रहा है. इसकी सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुअनि रोमा कुमारी व पुलिस जवानों को मसुरिया चौक के निकट वाहन तलाशी के लिए भेजा गया. जैसे ही उक्त नंबर की बाइक लेकर शराब तस्कर आया पुलिस को देखकर भागने लगा. रोमा कुमारी व पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया. आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को तौसिफ को न्यायालय को सौंप दिया गया. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन