दिल्ली में अररिया के लाल का बजा डंका! प्रख्यात अर्थशास्त्री CA जीके केडिया को मिला 'देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान'

Updated:
विज्ञापन

फोटो- गोपाल कुमार केडिया

बिहार के अररिया जिले के सपूत, प्रख्यात अर्थशास्त्री और सीए जीके केडिया को 'देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान' से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान ऑल इंडिया मानव समाज ट्रस्ट द्वारा उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया गया है. केडिया की कंपनी देश की टॉप-30 सीए फर्मों में शामिल है.

विज्ञापन

अररिया. देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में अररिया जिले के सपूत, प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट गोपाल कुमार केडिया को देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान से नवाजा गया. यह सम्मान ऑल इंडिया मानव समाज ट्रस्ट की ओर से विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कोलकाता से सीए की पढ़ाई, दिल्ली में बनाई पहचान

अररिया जिले के मूल निवासी जीके केडिया ने प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद वर्ष 1988 में कोलकाता से चार्टर्ड अकाउंटेंसी की डिग्री हासिल की. इसके बाद वे दिल्ली चले गए और वहां अपनी सीए फर्म की स्थापना की. आज उनकी फर्म दिल्ली में आठवें और देशभर में 29वें स्थान पर गिनी जाती है.वर्तमान में केडिया आयकर अपीलीय ट्रिब्यूनल, मुंबई में जज के पद पर कार्यरत हैं. वे विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं.

डॉ. राजेंद्र प्रसाद की सादगी को बताया प्रेरणास्रोत

सम्मान मिलने के बाद जीके केडिया ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद केवल देश के प्रथम राष्ट्रपति ही नहीं, बल्कि अद्वितीय विद्वान भी थे. उनकी सादगी और व्यक्तित्व आज भी नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.

सीए की परीक्षा के संबंध में उन्होंने कहा कि उनके समय में इसे बेहद कठिन परीक्षा माना जाता था, लेकिन लगन, निष्ठा और निरंतर मेहनत से इसे सफलता के साथ पूरा किया जा सकता है.

सीमांचल और मिथिलांचल का बढ़ाया गौरव

स्वर्गीय हरि राम केडिया और द्रोपती केडिया के पुत्र जीके केडिया अररिया जिले के मूल निवासी हैं. उनका विवाह मई 1996 में संतोष केडिया से हुआ. मिथिलांचल में उनका परिवार प्रतिष्ठित परिवार के रूप में जाना जाता है.अररिया जैसे छोटे जिले से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि मानी जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन