इंडो-नेपाल सीमा से 76.6 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्करी के खिलाफ एसएसबी की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

फोटो- जब्त नेपाली शराब के साथ एसएसबी के अधिकारी

इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल को बड़ी सफलता मिली है. जवानों ने नेपाल से भारत लाई जा रही अवैध नेपाली शराब की खेप जब्त की है.

विज्ञापन

Araria News: अररिया. इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल को सफलता मिली है. कमांडेंट मितुल कुमार के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी डुमरिया और सिकटी क्षेत्र में तैनात जवानों ने नेपाल से भारत लाई जा रही अवैध नेपाली शराब की खेप जब्त की.

सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखकर हुई कार्रवाई

लैलोखर कैंप के कमांडर सहायक कमांडेंट मोहित भार्गव के अनुसार बाह्य सीमा चौकी सिकटी के जवान नियमित गश्त पर थे. इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 170/1 से लगभग 700 मीटर दक्षिण दिशा में अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब पांच मीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी.

जवानों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान नेपाली शराब बरामद हुई.

76.600 लीटर नेपाली शराब बरामद

एसएसबी के अनुसार तलाशी में कुल 76.600 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई. जब्त शराब में उमंग और सगुन ब्रांड की बोतलें शामिल हैं. शराब की खेप को सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में लाए जाने की आशंका जताई गई है.

उत्पाद विभाग को सौंपी गई जब्त शराब

जब्त की गई पूरी शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, अररिया को सौंप दिया गया है. एसएसबी की कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

इन जवानों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में उप निरीक्षक अग्रनी दास, मुख्य आरक्षक महेश कुमार सिंह, आरक्षक जयराम सिंह, आरक्षक मनोज कुमार सहित अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

Araria News: एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि इंडो-नेपाल सीमा पर तस्करी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 52वीं वाहिनी द्वारा विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा. सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर जवानों की निगरानी और गश्त को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है.


विज्ञापन
राहुल सिंह

लेखक के बारे में

By राहुल सिंह

राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन