अररिया ने जोगबनी को 64 रनों से किया पराजित

उत्तम बने मैन ऑफ द मैच
12- प्रतिनिधि, जोगबनी बीसीए द्वारा मान्यता प्राप्त प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा हाईस्कूल जोगबनी के मैदान में आयोजित इंडो-नेपाल टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला अररिया व जोगबनी के बीच खेला गया. गुरुवार को हुए मुकाबले में अररिया की टीम ने जोगबनी की टीम को 64 रनों से पराजित किया. वहीं मैच की जानकारी देते क्लब के मीडिया प्रभारी अजय उर्फ खुशबू दुबे ने बताया कि जोगबनी टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. निर्धारित 20 ओवर में अररिया की टीम ने 175 रन बनाया. रनों का पीछा करने उतरी जोगबनी की टीम ने 16 ओवर में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. वहीं अररिया की ओर से उत्तम ने 04 विकेट व नवनीत ने दो विकेट लिये. उत्तम को बेहतर गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. उन्हें क्लब के सह सचिव मुनिलाल यादव के हाथों मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मौके पर अध्यक्ष दारा सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश साह, प्रभात सिंह, जावेद, अमित सिंह, रंजीत झा, बद्दू, मिथिलेश झा, अंजार आदि सक्रिय भूमिका में रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










