प्रारंभिक विद्यालयों में शांतिपूर्ण माहौल में चल रही वार्षिक परीक्षा

परीक्षा देकर काफी उत्साहित हैं छात्र
14-प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गयी. वहीं प्रावि किशोरी मुखिया टोला भवानीपुर के प्रधान शिक्षक रंजय कुमार राजन ने बताया कि सोमवार को पहली पाली में दस बजे से अपराह्न 12 बजे तक एक व दो कक्षा का गणित का मौखिक परीक्षा विद्यालय के वर्ग शिक्षक सह वरीय शिक्षिका जुली कुमारी के द्वारा लिया गया. दूसरी पाली में एक बजे अपराह्न से तीन बजे अपराह्न तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा कक्षा एक व दो का विद्यालय के ही वर्ग शिक्षिका व वरीय शिक्षिका के द्वारा लिया गया. वहीं दूसरे दिन मंगलवार को पहले व दूसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं का सिर्फ पहली पाली में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी. बुधवार से तीसरी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक की छात्र-छात्राओं का परीक्षा का आयोजन विभागीय समय तालिका के अनुसार लिया जायेगा. बीइओ शिवनारायण सुमन ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा चल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




