आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

एफआरएस की समस्याओं का करें निदान

विज्ञापन

-1- प्रतिनिधि,फारबिसगंज प्रखंड कार्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय के सामने आंगनबाड़ी सेविकाओं ने एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष शकुंतला देवी ने की. धरना प्रदर्शन के बाद आंगनबाड़ी कर्मचारियों का एक शिष्टमंडल सीडीपीओ से मिल कर उन्हें अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया है कि एफआरएस में तकनीकी समस्या को लेकर बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ द्वारा बार-बार आइसीडीएस निदेशक को पत्राचार करने का बावजूद समुचित समाधान की दिशा में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी. एफआरएस की समस्या के निदान, नया फाइव जी मोबाइल व प्रति वर्ष सेविकाओं को पांच हजार रुपये मोबाइल रिचार्ज के लिए दिए जाने की मांग की गयी है. टीएचआर वितरण की नयी व्यवस्था पर रोक लगाने व पुराने तरीके से टीएचआर का वितरण करने के आदेश दिए जाने की मांग की गयी है. मौके पर उपाध्यक्ष बबिता यादव, सचिव नूरजहां प्रवीण,कोषाध्यक्ष गायत्री देवी, पूनम देवी, सोनी देवी, बानी देवी, पूजा श्रीवास्तव, रंजीता कुमारी, रंजना देवी, जयमाला कुमारी गुप्ता, सीमा कुमारी, रीना कुमारी,रूपम कुमारी,रवीना देवी सहित अन्य सेविका मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन