सभी समस्याओं का किया जायेगा निष्पादन
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 02 Jan 2026 8:04 PM
मुख्यमंत्री के संभावित यात्रा को लेकर हुई बैठक
कुर्साकांटा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित यात्रा को लेकर प्रखंड प्रशासन अलर्ट मोड में हैं. सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां का दौर तेज हो गया है. वहीं शुक्रवार को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कबीर टोला सुंदरी में बीडीओ की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. बैठक में डुमरिया पंचायत में संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजना समेत संबंधित योजनाओं की जानकारी ली. इसके साथ ही आमजनों से पीएम आवास योजना, शौचालय, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत संचालित योजना, गली-नाली योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, राशन कार्ड सहित विभिन्न आवश्यक योजनाओं की जानकारी ली गयी. इसके साथ ही संचालित योजनाओं में हो रही गड़बड़ी की जानकारी अविलंब कार्यालय को उपलब्ध कराने की बात कही. बैठक में बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान जीविका दीदी के खाते में 10 हजार रुपये से वंचित जीविका दीदियों ने मौजूद पदाधिकारी से अपनी शिकायत दर्ज करायी. बीडीओ नेहा कुमारी ने कहा कि बैठक में प्राप्त समस्या का त्वरित गति से समाधान कराया जायेगा. इस मौके पर बीडीओ नेहा कुमारी, बीपीआरओ अमित कुमार मिश्र, आरओ मुकेश कुमार मंडल, पीओ मो अफरोज अहमद, बीपीएम राधेश्याम चौबे, आवास पर्यवेक्षक धवन राज, बीसी श्यामनंदन प्रसाद, पंचायत सचिव जीच्छू कुमार मंडल, जेइ पीएचईडी आदित्य आनंद, मुखिया प्रतिनिधि महेश साह सहित जीविका दीदी व ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










