पुलिस पर हमला करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

भरगामा. पुलिस टीम पर जयनगर वार्ड संख्या 01 में गत शुक्रवार कि रात्रि अचानक हमला मामले में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जाता है कि अभियुक्त के परिजनों व समर्थकों ने मौके पर भीड़ इकट्ठा कर पुलिस बल पर हमला बोल दिया था. इस हमले में कुछ पुलिस कर्मी के घायल होने कि बात भी बतायी गयी है. हमलावरों ने उग्र होकर पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मामले को लेकर भरगामा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू की गयी. बताया गया कि थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद मुख्य आरोपित बहादुर शर्मा को जगता के समीप मुख्य सड़क से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है व उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन