मधुरा उत्तर पैक्स से आरती, तो मधुरा पश्चिम से आरिफ निर्वाचित

Published at :30 Jan 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
मधुरा उत्तर पैक्स से आरती, तो  मधुरा पश्चिम से आरिफ निर्वाचित

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना

विज्ञापन

-8- प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मधुरा उत्तर व पश्चिम पैक्स में बुधवार को मतदान के बाद देर संध्या प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच नरपतगंज निर्वाचन भवन में मतगणना शुरू हुई. वहीं देर रात मतगणना संपन्न हुआ. मधुरा उत्तर पंचायत से आरती कुमारी ने 1058 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विश्वविजय यादव उर्फ बबलू यादव को 567 मतों के अंतर से पराजित किया. विजयी प्रत्याशी आरती कुमारी मधुरा उत्तर पैक्स से पहली बार जीत दर्ज की. वहीं मधुरा पश्चिम पैक्स से मो आरिफ 712 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रणधीर कुमार उर्फ पप्पू को 235 मतों से पराजित कर पैक्स अध्यक्ष बने. मतगणना संपन्न होने के बाद प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ चंदन प्रसाद ने विजय प्रत्याशी आरती कुमारी व मो आरिफ को प्रमाण पत्र दिया. मौके पर, थानध्यक्ष कुमार विकास, पर्यवेक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह, मो आसिफ इकबाल, नोडल पदाधिकारी विशाल आनंद सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. ——— हसनपुर पंचायत से निर्विरोध निर्वाचित हुए पैक्स अध्यक्ष 9-प्रतिनिधि, परवाहा रानीगंज के हसनपुर पैक्स के अध्यक्ष पर जामुन घाट निवासी नथनेश्वर प्रसाद सिंह निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुने गये. गुरुवार को बीडीओ रितम कुमार ने नथनेश्वर प्रसाद सिंह को प्रमाण पत्र दिया. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रितम कुमार ने बताया कि 16 व 17 जनवरी को हसनपुर पैक्स के लिए नामांकन प्रक्रिया किया गया था. 22 जनवरी को नाम वापसी की घोषणा हुई थी. हसनपुर पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए कुल चार लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. जिनमें तीन लोगों ने अध्यक्ष पद से अपना नाम वापस ले लिया था. इस तरह हसनपुर पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए नथनेश्वर प्रसाद सिंह को निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन