आलीम व फाजिल की परीक्षा संपन्न

आलीम में 1283 व फाजिल 65 परीक्षार्थी हुए शामिल
आलीम में 1283 व फाजिल 65 परीक्षार्थी हुए शामिल अररिया. मौलाना मजहरुल हक उर्दू फारसी यूनिवर्सिटी पटना के सौजन्य से आयोजित आलीम व फाजिल की वार्षिक परीक्षा संपन्न हो गयी. जिला मुख्यालय स्थित पीपुल्स कॉलेज जीरो माइल में आयोजित इस परीक्षा में जिले भर के आलीम व फाजिल के छात्र शामिल हुए. केंद्राधीक्षक डॉ इनायतुल्लाह ने बताया की पूरे जिला का केंद्र यहीं बनाया गया था. जिसने आलीम व फाजिल स्तर के मदरसा के छात्र शामिल हुए. उन्होंने बताया की आलिम की परीक्षा में कुल 1283 छात्र में 97 अनुपस्थित रहे. जबकि फाजिल में कुल 65 में 11 छात्र अनुपस्थित रहे. ये परीक्षा 06 जून से 14 जून तक संचालित हुआ. परीक्षा में पर्यवेक्षक के रूप में अररिया कॉलेज के प्रो डॉ तंजील अहमद मौजूद रहे. उन्होंने बताया की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










