26 को लगेगा महारक्तदान शिविर

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 04 Jan 2026 7:27 PM

विज्ञापन

दूसरों को रक्तदान के लिए करें प्रेरित

विज्ञापन

फारबिसगंज. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर फारबिसगंज में लाइफ सेवियर फाउंडेशन के बैनर तले महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन की अध्यक्षता में रविवार को एक बैठक की गयी. एसडीओ ने पूर्ण प्रशासनिक सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि लाइव सेवियर फाउंडेशन अब सेवा का दूसरा नाम बन चुका है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने और रक्तदान के लिए दूसरों को प्रेरित करने की अपील की. कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए मनीष राज व मीडिया प्रभारी सह ट्रस्टी अविनाश कन्नौजिया अंशु ने बताया कि यह फारबिसगंज का अब तक का सबसे बड़ा रक्तदान कार्यक्रम होगा, जिसमें तीन ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहेगी. शिविर में लगभग ढाई सौ यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि रक्तदान के क्षेत्र में चर्चित ब्लड मैन मुकेश हिसारिया भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. इस मौके पर व्यवसायी विजय प्रकाश, रजत रंजन, फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष राज, नवल राही, आदित्य भगत, अविनाश कनौजिया अंशु, भास्कर सिंह, अनुपम सागर, संजय तालुकदार, लक्ष्मी रंजन, संदीप सिंह, रितेश राणा, सूरज आर्या, ममता कुमारी, संतोषी भगत, पूनम मिश्रा, रेणु मंडल सहित फाउंडेशन के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन