फाल्गुनी शुक्ल एकादशी पर निकाली गयी भव्य निशान शोभायात्रा

Updated at : 10 Mar 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
फाल्गुनी शुक्ल एकादशी पर निकाली गयी भव्य निशान शोभायात्रा

शोभायात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय

विज्ञापन

-16- प्रतिनिधि, फारबिसगंज फाल्गुनी शुक्ल एकादशी के अवसर पर श्याम भक्त मंडल ने सोमवार को शहर के पोस्ट ऑफिस चौक के समीप हनुमान मंदिर से भव्य निशान शोभायात्रा निकली. गाजे बाजे के साथ भजनों की अमृत वर्षा करते हुए निशान शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर शहर के पोस्ट ऑफिस चौक,सदर रोड, स्टेशन चौक ,एलएन पथ सहित शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी परिसर में पहुंच कर संपन्न हुआ. निशान शोभा यात्रा में खाटु नरेश श्याम बाबा का निशान लिए बड़ी संख्या में महिला पुरुष व युवा श्याम भक्त श्रद्धालु भजनों का किये जा रहे अमृत वर्षा पर झूमते रहे. श्री श्याम बाबा का जयकारा लगाते रहे. निशान शोभा यात्रा के दौरान श्री श्याम बाबा का लगाये जा रहे जयकारा व प्रस्तुत किये जा रहे भजनों की अमृत वर्षा से माहौल भक्तिमय बना रहा. लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में निशान यात्रा संपन्न हुई. उस समय होली भी खेल कर सबने श्याम बाबा को अपनी हाजिरी लगाई. इस मौके पर विवेक सिखवाल, कालू सिखवाल, सतीश वर्मा,पवन मिश्रा, जयकुमार अग्रवाल, अरुण गुप्ता, पूनम पांडिया, संगीता अग्रवाल, नगर पार्षद चांदनी सिंह, सुमन अग्रवाल, निशा शर्मा, नीलम देवी, सुनीता,सरोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त श्रद्धालु शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन