परमान नदी पार करते समय बच्चे की डूबकर मौत

Updated:
विज्ञापन
परमान नदी पार करते समय बच्चे की डूबकर मौत

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

विज्ञापन

अररिया. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दियारी पंचायत होकर बहने वाली परमान नदी पार करने के दौरान एक आठ वर्षीय बच्चे की डूबकर मौत हो गयी. मृतक की पहचान दियारी पंचायत के संथाल टोला वार्ड संख्या 10 निवासी सुभाष राज मुर्मू समियल मुर्मू है. मृतक के पिता परदेश में मजदूरी का करते हैं. मृतक बच्चा सुभाष की मां सुनीता हेंब्रम अपने दो बच्चों के साथ मजदूरी कर लौट रही थी. रास्ते में परमान नदी को पार करने के क्रम में दोनों बच्चे डूबने लगे. आसपास मौजूद अन्य मजदूरों व स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों की मदद की. उन्होंने बच्चे की मां सुनीता व एक भाई को किसी तरह बचा लिया. लेकिन आठ वर्षीय सुभाष राज मुर्मू पानी के तेज बहाव में बह गया. स्थानीय लोगों ने बच्चे को ढूंढने के लिए काफी प्रयास किया. लगभग 03 घंटे की मशक्कत के बाद सुभाष का शव नदी से निकाला जा सका. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

पुल नहीं रहने के कारण जान जोखिम में डालकर लोग पार करते हैं नदी

पंचायत के लोगों ने बताया कि दियारी पंचायत क्षेत्र में परमान नदी पर कोई पुल या सुरक्षित क्रॉसिंग नहीं होने के कारण रोजाना लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करना पड़ता है. खासकर बरसात के मौसम में यह नदी काफी खतरनाक हो जाती है व डरावने उफान पर रहती है. विगत कई वर्षों में पंचायत स्थित परमान नदी में डूबने की कई घटनाएं घटित हो चुकी है. स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि नदी पर पुल का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाये.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन