कांग्रेस के 36 हजार पांच सौ प्राथमिक सदस्य बनाये : जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

पार्टी विरोधी कार्य करने वाले सदस्यों को हटाया जायेगा अररिया : अररिया जिले में कांग्रेस के 36 हजार 415 प्राथमिक सदस्य बनाये गये हैं. उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में मंगलवार को एक प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने बताया कि 15 मई तक सभी प्रखंडों में कांग्रेस का प्राथमिक […]

विज्ञापन
पार्टी विरोधी कार्य करने वाले सदस्यों को हटाया जायेगा
अररिया : अररिया जिले में कांग्रेस के 36 हजार 415 प्राथमिक सदस्य बनाये गये हैं. उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में मंगलवार को एक प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने बताया कि 15 मई तक सभी प्रखंडों में कांग्रेस का प्राथमिक सदस्य बनाया गया है. उन्होंने बताया कि इनमें कितने लोग सही है और कौन गलत लोग सदस्य बने हैं इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है.
चुनाव से पहले सदस्य बने हैं और पार्टी विरोधी कार्य में संलग्न रहे हैं. उन्हें पार्टी सदस्यता नहीं दी जायेगी. तीन सदस्यीय कमेटी में जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, रामलखन राम, डॉ सदरे को शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि तीन सदस्यीय टीम सदस्यता का जांच करेंगे तथा 25 जून तक इसकी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को किया जायेगा. अध्यक्ष श्री सिन्हा ने जानकारी दी कि अगर किसी की सदस्यता से किसी कारण से वंचित किया जाता है तो वे 10 जुलाई तक प्रदेश कार्यालय में अपील कर सकेंगे.
अगस्त माह में जिलास्तरीय पार्टी का चुनाव होगा. प्रेस वार्ता के दौरान विधायक अबिर्दुरहमान, शंकर प्रसाद साह, रामलखन राम, विजय कुमार यादव, अररिया प्रखंड अध्यक्ष जफरूल हसन, कुर्साकांटा प्रखंड अध्यक्ष अलि हसन, टीन यादव, डॉ सदरे आलम, अब्दुस सलाम सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन