स्टेशन पर बनेगा यार्ड

Updated:
विज्ञापन

जायजा. निरीक्षण में डीआरएम ने दिये कई िनर्देश डीआरएम ने टिकट बुकिंग काउंटर, टिकट आरक्षण केंद्र, पार्सल कक्ष, स्टेशन प्रबंधक कक्ष, कंट्रोल रूम, विद्युत आपूर्ति केंद्र, रेलवे काॅलोनी, पार्किंग, यात्री विश्रामालय, रिले रूम का निरीक्षण किया. फारबिसगंज : एनएफ रेलवे कटिहार के नव पदस्थापित डीआरएम सीपी गुप्ता शनिवार को टिकट चेकिंग स्पेशल ट्रेन से फारबिसगंज […]

विज्ञापन

जायजा. निरीक्षण में डीआरएम ने दिये कई िनर्देश

डीआरएम ने टिकट बुकिंग काउंटर, टिकट आरक्षण केंद्र, पार्सल कक्ष, स्टेशन प्रबंधक कक्ष, कंट्रोल रूम, विद्युत आपूर्ति केंद्र, रेलवे काॅलोनी, पार्किंग, यात्री विश्रामालय, रिले रूम का निरीक्षण किया.
फारबिसगंज : एनएफ रेलवे कटिहार के नव पदस्थापित डीआरएम सीपी गुप्ता शनिवार को टिकट चेकिंग स्पेशल ट्रेन से फारबिसगंज पहुंचे. जहां उन्होंने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. डीआरएम के फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही स्टेशन प्रबंधक के नेतृत्व में रेल अधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें बुके भेंट कर उनका स्वागत किया. डीआरएम श्री गुप्ता ने टिकट बुकिंग काउंटर, टिकट आरक्षण केंद्र, पार्सल कक्ष, स्टेशन प्रबंधक कक्ष, कंट्रोल रूम, विद्युत आपूर्ति केंद्र, रेलवे काॅलोनी, पार्किंग, यात्री विश्रामालय, रिले रूम का निरीक्षण किया.
इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर सहरसा-फारबिसगंज अमान परिवर्तन कार्य के पूरा होने तक निर्माण होने वाले प्लेटफाॅर्म संख्या तीन, चार, पांच सहित यार्ड आदि के स्थल का भी निरीक्षण किया.
निर्माण होने वाले प्लेटफाॅर्म एवं यार्ड के लिए प्रस्तावित नक्शा का भी अवलोकन किया. डीआरएम के निरीक्षण के क्रम में उनके साथ सीनियर डीएनसी राजवीर, सीनियर डीएसटी बीके चौधरी, सीनियर डीओएम बी बेकन्ना, सीनियर डीसीएम बीके मिश्रा, सीएमआई कुमार जितेंद्र सिंह, आरपीएफ एएससी राज किशोर राय, आरपीएफ इंसपेक्टर राज कुमार, स्टेशन प्रबंधक अबुल कासिम, आरपीएफ प्रभारी नवीन कुमार, विद्युत प्रभारी किशोर कुमार, सीटीआई शिवमंगल चौधरी, रवींद्र पासवान सहित अन्य मौजूद थे.
राजस्व के आधार पर दी जाती है सुविधाएं
डीआरएम ने अपने कनीय अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया. निरीक्षण के उपरांत डीआरएम श्री गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि ये उनका इस रेल खंड पर पहला निरीक्षण है. उन्होंने कहा कि रेलवे की प्राथमिकता है कि यात्रियों की सुरक्षा, समय का अनुपालन. प्राथमिकता का निर्धारण कर फंड के उपलब्धता के अनुरूप कार्य का निर्धारण करना होता है. उन्होंने कहा कि ईसी रेलवे के लिए फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म एवं यार्ड का निर्माण एनएफ रेलवे को करना है. इसलिए भी उन्होंने यहां आकर स्थल का निरीक्षण किया है. डीआरएम श्री गुप्ता ने कहा कि ईसी रेलवे के द्वारा फारबिसगंज -सहरसा रेलखंड आमान परिवर्तन कार्य के पूरा होने तक एनएफ रेलवे फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एवं यार्ड आदि के निर्माण का कार्य को पूरा करने का प्रयास करेगी. डीआरएम श्री गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि स्टेशन से रेल को प्राप्त राजस्व के आधार पर सुविधा रेलवे मुहैया कराती है. इसलिए फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर यात्री शेड के बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन