फोर्ब्स की सूची में अररिया की बेटी ऋचा का भी नाम
अररिया : अररिया जिले की एक और बेटी ने अपने क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है. अररिया जिले के पटेगना गांव निवासी इंजीनियर नरेंद्र कुमार सिंह व अररिया कॉलेज, अररिया की पूर्व प्राध्यापक गौरी सिंह की पुत्री ऋचा सिंह ने फोर्ब्स द्वारा जारी सूची में अपना नाम दर्ज करा कर जिले का नाम रोशन किया […]
अररिया : अररिया जिले की एक और बेटी ने अपने क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है. अररिया जिले के पटेगना गांव निवासी इंजीनियर नरेंद्र कुमार सिंह व अररिया कॉलेज, अररिया की पूर्व प्राध्यापक गौरी सिंह की पुत्री ऋचा सिंह ने फोर्ब्स द्वारा जारी सूची में अपना नाम दर्ज करा कर जिले का नाम रोशन किया है. फोर्ब्स हर साल एशिया लेवल पर 30 वर्ष से कम उम्र के उन 30 लोगों की सूची तैयार करता है जो अपने फिल्ड में सबसे अच्छा काम करते हैं.
इस बार भारत से इस सूची में तीन लोग शामिल हुए हैं. इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, एथलीट दीपा कर्माकर व भोपाल से ऋचा सिंह के नाम शामिल हैं. ऋचा सिंह आइआइटियन हैं और वर्तमान में बेंगलुरु में एक कंपनी में कार्यरत हैं. उनकी पढ़ाई भोपाल में हुई. उनके पिता नरेंद्र कुमार सिंह मध्य प्रदेश सरकार में अधीक्षण अभियंता के पद पर सेवा देते हुए अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं. उनकी माता गौरी सिंह अररिया काॅलेज से प्राध्यापक के पद से त्यागपत्र देते हुए मध्यप्रदेश सरकार में वित्त सेवा की अधिकारी थीं. वे भी सेवानिवृत्त हो चुकी हैं. उनके बड़े भाई अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










