हत्या की खबर सुन अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर था बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन

फारबिसगंज : फारबिसगंज के अस्पताल रोड स्थित जगदम्बा मोटर पार्ट्स के मालिक कृष्ण मोहन साह की हत्या की खबर लोगों को जैसे ही मिली, सभी अस्पताल की ओर दौड़े. हालांकि चिकित्सकों ने शव को देखते ही मृत घोषित कर दिया. घटना को अपराधियों ने क्यों अंजाम दिया, इसकी जानकारी समाचार प्रेषण तक नहीं मिल पायी […]

विज्ञापन

फारबिसगंज : फारबिसगंज के अस्पताल रोड स्थित जगदम्बा मोटर पार्ट्स के मालिक कृष्ण मोहन साह की हत्या की खबर लोगों को जैसे ही मिली, सभी अस्पताल की ओर दौड़े. हालांकि चिकित्सकों ने शव को देखते ही मृत घोषित कर दिया. घटना को अपराधियों ने क्यों अंजाम दिया, इसकी जानकारी समाचार प्रेषण तक नहीं मिल पायी थी. व्यवसायी के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था. व्यवसायी के पुत्र की हालत ठीक नहीं थी. पुलिस का कहना है कि परिजन कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है. फिलहाल शहर की नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है.

पहले भी व्यवसायियों पर हुए हैं हमले : दो माह के दौरान जिले के व्यवसायी व फायनेंस कर्मी अपराधियों के निशाने पर रहे हैं. सोमवार की देर शाम जहां अपराधियों ने अस्पताल रोड में स्थित जगदम्बा स्पेयर पार्ट्स के मालकि कृष्ण मोहन साह की चाकू गोद कर हत्या कर दी वहीं 28 मार्च 2017 को जूट व गल्ला व्यवसायी जय प्रकाश अग्रवाल से अपराधियों ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थी. नहीं देने पर पोते को उठा लेने की धमकी दी थी. 12 अप्रैल 2017 को रानीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मी हैंडलूम व गणपति हैंडलूम के कर्मी से जगता बाजार से रानीगंज लौटने के क्रम में हथियार के बल पर अपराधियों ने एक लाख 20 हजार रुपये लूट लिये थे.
27 मार्च 2017 सिमराहा माणिकपुर सड़क पर बंधन बैंक कर्मी से साढ़े तीन लाख रुपये अपराधियों ने लूट लिया था. 17 मार्च 2017 को नरपतगंज थाना क्षेत्र के तामगंज फारबिसगंज मार्ग पर हथियार बंद तीन अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से 85 हजार रुपये लूट लिया था. वहीं 15 मार्च 2017 को महलगांव थाना क्षेत्र के चिरह तुरकैल मार्ग पर गोगरा मोड़ के समीप एक पुल पर अपराधियों ने दो व्यवसायियों पर कातिलाना हमला किया था. वहीं फारबिसगंज में गत वर्ष मार्केटिंग यार्ड के समीप एक गल्ला व्यवसायी प्रदीप राठी पर अपराधियों ने गोली चलायी थी.
इसमें व्यवसायी बाल बाल बच गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन