बम बरामदगी मामले का तीसरा आरोपित गिरफ्तार
अररिया : मुख्यमंत्री निश्चय यात्रा से दो दिन पहले पांच दिसंबर की रात शहर के ओमनगर स्थित एक आवासीय परिसर से बरामद चार देशी बम, एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या 828/16 अज्ञात के विरुद्ध […]
अररिया : मुख्यमंत्री निश्चय यात्रा से दो दिन पहले पांच दिसंबर की रात शहर के ओमनगर स्थित एक आवासीय परिसर से बरामद चार देशी बम, एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या 828/16 अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया था. इसी मामले में सोमवार को नगर थाना पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त दिवाकर झा को अररिया में गिरफ्तार कर लिया.
इस बाबत नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने बताया कि इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है. इससे पूर्व मो अकबर व मो शमशाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. यह मामला खास इसलिए भी कि गिरफ्तार मो शमशाद खोरागाछ सिकटी ने घटना तिथि की देर रात अपने मोबाइल नंबर से पत्रकारों, पुलिस के आला पदाधिकारी,
एसएसबी तक को बम होने की सूचना दी थी. सूचना देने वाले नंबर को जब पुलिस ने खंगालना शुरू किया तो बम, पिस्टल रखने की साजिश का सच सामने आ गया. बताना लाजिमी होगा कि जिस आवासीय परिसर में बम-पिस्टल बरामद किया गया था, उस परिसर में बने फूस के घर में जबी तारा नाम की महिला बतौर किरायेदार रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










