निजामुद्दी की पत्नी बोली, हत्यारे को िमले सजा, मुझे चाहिए इंसाफ

Updated:
विज्ञापन

फारबिसगंज : डुमरिया शेख टोला में रविवार की देर रात्रि कथित चोरी के आरोप में गृहस्वामी सहित ग्रामीणों द्वारा की गयी पिटाई से मरने वाले स्थानीय रामपुर दक्षिण निवासी मो मुजम्मील, पिता मो निजामुद्दीन की पत्नी सहित बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी एवं बच्चों के अलावा रामपुर के लोग भी […]

विज्ञापन

फारबिसगंज : डुमरिया शेख टोला में रविवार की देर रात्रि कथित चोरी के आरोप में गृहस्वामी सहित ग्रामीणों द्वारा की गयी पिटाई से मरने वाले स्थानीय रामपुर दक्षिण निवासी मो मुजम्मील, पिता मो निजामुद्दीन की पत्नी सहित बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी एवं बच्चों के अलावा रामपुर के लोग भी मृतक को कथित चोरी का आरोप लगा कर डुमरिया गांव में पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गये और मृतक को कथित चोरी के आरोप में पीट-पीट कर मारे जाने की घटना की निंदा की. इधर मृतक की पत्नी कमरून निशां अपने पांच बच्चों को पकड़ कर चीत्कार मार कर पुलिस से पति के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी.

पति मो मुजम्मिल मोटरसाइकिल मिस्त्री हैं. मृतक की पत्नी बस एक ही गुहार लगा रही थी कि उनके पांच बच्चों के सिर से पिता का साया छीनने वालों एवं उनके पति के हत्यारों को सजा दिलायी जाये. मृतक की पत्नी एवं बच्चों की चीत्कार से रामपुर गांव के लोगों की आंखें नम हो रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन