आंधी से मदरसा छात्रावास की दीवार गिरी, डेढ़ दर्जन छात्र घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
महबूब नगर दियारी सहित इदारा फैजुल कुरान छात्रावास की गिरी दीवार अररिया : शुक्रवार की देर रात आयी तेज आंधी ने तबाही मचायी है. वर्षा के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई. इसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दियारी के महबूब नगर मजगामा स्थित इदारा फैजुल कुरान मदरसा छात्रावास के ईंट की दीवार गिर गयी. […]
विज्ञापन
महबूब नगर दियारी सहित इदारा फैजुल कुरान छात्रावास की गिरी दीवार
अररिया : शुक्रवार की देर रात आयी तेज आंधी ने तबाही मचायी है. वर्षा के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई. इसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दियारी के महबूब नगर मजगामा स्थित इदारा फैजुल कुरान मदरसा छात्रावास के ईंट की दीवार गिर गयी. इससे लगभग डेढ़ दर्जन छात्र चोटिल हो गये. 14 छात्र को जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में लाया गया. जहां इलाज चल रहा है. नर्सिंग होम में मौजूद मदरसा का एक मुर्दरिस मो आइनैन ने बताया कि सभी छात्र खाना खाने के बाद सो रहे थे. जब तेज आंधी आयी तो पहले छात्रावास भवन के टिन उड़ गये. जब तक छात्र कुछ समझ पाते. तब तक मकान की एक दीवार गिर गयी.
इससे छात्र घायल हो गये. एक्सरे के बाद चिकित्सक ने बताया कि तीन छात्रों का पैर-हाथ टूट गया है. अन्य छात्रों को चोट लगी है. उन्होंने बताया कि दीवार गिरने के बाद मलबे से इन छात्रों को निकाल गया. फिर इसे अस्पताल लाया गया है. उन्होंने बताया कि छात्र तलहा, अबू नसर व हसन का अंग-भंग हुआ है. शेष छात्रों को चोट लगी है. घायल छात्रों में इसमाइल, अबू वकर, अब्दुर राफे, सनाउल्ला, अबू नसर, दानिश, अबू रहमान, रूम्मान, अशरफ, मोजीब, खुशरजा, अबू सहमा, अब्दुर रहमान, मो हसन व अबू तलहा शामिल हैं. बताया गया कि पीड़ित छात्रों के परिजनों को भी सूचना दी गयी है. उनके अभिभावक भी पहुंच गये हैं. इस बाबत नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने बताया कि घटना को ले थाना में किसी ने आवेदन नहीं दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










