अररिया : दहेज में बाइक नहीं देने पर की पत्नी की हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गांव के पास ही मकई के खेत में पड़ा मिला शव मृतका की सास व ससुर गिरफ्तार सिमराहा(अररिया) : दहेज में बाइक नहीं दिये जाने पर ससुरालवालों ने नवविवाहिता की गला मरोड़ कर हत्या कर दी. घटना सिमराहा थाना के औराही पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित हलहलिया गांव की है. इस मामले में […]
विज्ञापन
गांव के पास ही मकई के खेत में पड़ा मिला शव
मृतका की सास व ससुर गिरफ्तार
सिमराहा(अररिया) : दहेज में बाइक नहीं दिये जाने पर ससुरालवालों ने नवविवाहिता की गला मरोड़ कर हत्या कर दी. घटना सिमराहा थाना के औराही पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित हलहलिया गांव की है. इस मामले में मृतका के पिता व हलहलिया निवासी याकूब के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें विवाहिता के पति, सास, ससुर सहित छह लोगों को आरोपित बनाया गया है. विवाहिता का शव मकई के खेत से बरामद किया गया है. मायके वालों द्वारा
अररिया : दहेज में…
पुलिस को दी गयी जानकारी के बाद पहुंचे सिमराहा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया.
घटना के बारे में मृतका सोनी खातून के पिता याकूब ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी गांव में ही जसीम उर्फ टिप्पू से करायी थी. अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था. शादी के बाद से ही जसीम बाइक की मांग कर रहा था, जो उसके बस की बात नहीं थी. बाइक नहीं दिये जाने पर जसीम उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते हुए लगातार प्रताड़ित करता था. कई बार पंचायत भी हुई थी. तीन-चार दिन पहले ही उसने अपने पुत्री को समझा-बुझा कर ससुराल भेजा था. इधर, सोमवार की शाम को जब वह अपनी बेटी के ससुराल उसका हाल-चाल लेने गया तो वह ससुराल में नहीं थी.
ससुराल वालों ने बताया कि वह कहीं गयी होगी. मंगलवार को किसी ने सूचना दी कि उसके बेटी का शव मकई के खेत में पड़ा हुआ है. वहां पहुंच कर उसने शव की पहचान की. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. पिता याकूब के बयान पर सिमराहा थाना में मृतका के पति जसीम, ससुर रसूल, सास इसरती खातून, नाना सफीक सहित अन्य दो लोगों को नामजद किया गया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर रसूल व सास इसरती को गिरफ्तार कर लिया है. शेष आरोपित घर से फरार हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि मृतका के पिता याकूब के बयान पर कांड अंकित कर लिया गया है. दो लोगों की गिरफ्तारी की गयी है. शेष की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










