करंट से घायल मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन

ताराबाड़ी : अररिया प्रखंड के किस्मत खबासपुर पंचायत अंतर्गत मोमिन टोला वार्ड संख्या 15 निवासी महोम्मद जमील के 22 वर्षीय पुत्र अकबर की मौत करंट लगने से हो गयी. जानकारी अनुसार मृत महोम्मद अकबर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करने दिल्ली गया था. वह दिल्ली में बिजली मिस्त्री का काम करता था. परिवार […]

विज्ञापन

ताराबाड़ी : अररिया प्रखंड के किस्मत खबासपुर पंचायत अंतर्गत मोमिन टोला वार्ड संख्या 15 निवासी महोम्मद जमील के 22 वर्षीय पुत्र अकबर की मौत करंट लगने से हो गयी. जानकारी अनुसार मृत महोम्मद अकबर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करने दिल्ली गया था. वह दिल्ली में बिजली मिस्त्री का काम करता था.

परिवार वाले ने बताया कि पिछले माह नोएडा सेक्टर 22 में खंभा लगाने के क्रम में हाई टेंशन तार से संपर्क होने सात मजदूर घायल हो गये थे. आनन-फानन में इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ दिनों बाद अकबर को घर भेज दिया गया. घर में ही उसका इलाज कराया जा रहा था. इसी बीच रविवार की देर रात मोहम्मद अकबर की तबीयत बिगड़ गयी. जब तक उसको अस्पताल ले जाया जाता, रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इधर जिप सदस्य आकाश राज, पंसस प्रतिनिधि रजनीश सिंह उर्फ लल्लू, मुखिया धर्मानंद ऋषिदेव , मोहम्मद शाहिद अंसारी, पूर्व मुखिया शोएब आलम, पूर्व मुखिया मुमताज अंसारी आदि ने जिला प्रसाशन से मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन