नहर में डूब कर युवक मरा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
महादेव चौक के समीप एबीसी नहर में डूब कर एक युवक की मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. मृतक के पिता तीरो यादव ने बताया कि सोनू मजदूरी करता था. महादेव चौक के समीप ट्रैक्टर व ट्रक पर गिट्टी-बालू लोड-अनलोड कर घर का खर्च चलता था. अररिया : नदी में […]
विज्ञापन
महादेव चौक के समीप एबीसी नहर में डूब कर एक युवक की मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. मृतक के पिता तीरो यादव ने बताया कि सोनू मजदूरी करता था. महादेव चौक के समीप ट्रैक्टर व ट्रक पर गिट्टी-बालू लोड-अनलोड कर घर का खर्च चलता था.
अररिया : नदी में नहाने गये एक युवक की मौत हो गयी. शव की पहचान नगर परिषद वार्ड संख्या 11 निवासी तीरो यादव के पुत्र सोनू कुमार (20 वर्ष) के तौर पर की गयी है. मृतक के पिता तीरो यादव ने बताया कि उसे तीन पुत्र व एक पुत्री है. मृतक सोनू कुमार मजदूरी करता था.
महादेव चौक के समीप ट्रैक्टर व ट्रक पर गिट्टी-बालू लोड-अनलोड किया करता था. कभी-कभी वह रात में घर पर नहीं भी आता था. बुधवार की सुबह किसी ने सूचना दी कि सोनू का शव नहर के पानी में पड़ा हुआ है. लोगों की सूचना पर वह वहां आया और शव की पहचान की. सूचना पर शव को देखने एसडीपीओ केडी सिंह पोस्टमार्टम हाउस गये.
नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने बताया कि मामले को ले यूडी केस दर्ज किया जा रहा है. परिजनों ने डूबने से मौत होने की बात कही है. परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि उसकी मौत शाम को स्नान करने के दौरान नहर के गहरे पानी में डूबने से हो गयी होगी. वह तैरना नहीं जानता था. इधर नगर पार्षद प्रतिनिधि नूर आलम ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाये. मजदूरी कर ही वह अपने मां-पिता का गुजारा किया करता था. सोनू कुमार की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










