अगलगी में आधे दर्जन घर जले
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अगलगी की इस घटना में करीब पांच लाख की संपत्ति के जलने का अनुमान है भरगामा : पोठिया गांव में आग लगने से छह परिवार का आधा दर्जन घर जल कर राख हो गये. अगलगी की इस घटना में करीब पांच लाख की संपत्ति के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. ग्रामीणों के अथक […]
विज्ञापन
अगलगी की इस घटना में करीब पांच लाख की संपत्ति के जलने का अनुमान है
भरगामा : पोठिया गांव में आग लगने से छह परिवार का आधा दर्जन घर जल कर राख हो गये. अगलगी की इस घटना में करीब पांच लाख की संपत्ति के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. ग्रामीणों के अथक प्रयास एवं दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि खाना बनाने के क्रम में धर्मदेव यादव के घर में अचानक आग लग गयी. जिसने देखते ही देखते गजेंद्र यादव, संत कुमार यादव, बसंत यादव, इंद्र देव यादव एवं अनमोल यादव के एक एक घर को भी अपने चपेट में ले लिया. इस घटना में पीड़ित परिवारों का अनाज, कपड़ा, समेत पांच लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. ग्रामीणों एवं दमकल की सहायता से किसी प्रकार आग पर काबू पाया जा सका. अगलगी के बाद पीड़ित खुले में रहने को िववश हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










