महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण

Updated:
विज्ञापन

एसडीओ, विधायक, नप मुख्य पार्षद व अन्य ने महापुरुषों के जीवनी पर की चर्चा स्कूली बच्चों ने निकाली झांकी फारबिसगंज : अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर नप प्रशासन की ओर से बुधवार को गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अवस्थित शहीदों व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया. […]

विज्ञापन

एसडीओ, विधायक, नप मुख्य पार्षद व अन्य ने महापुरुषों के जीवनी पर की चर्चा

स्कूली बच्चों ने निकाली झांकी
फारबिसगंज : अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर नप प्रशासन की ओर से बुधवार को गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अवस्थित शहीदों व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सुभाष चौक पर स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. इसके बाद पोस्ट आॅफिस चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा, कोठीहाट शास्त्री चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा, गोढियारे चौक पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, धर्मशाला चौक पर देश के पहले राष्ट्रपति डाॅ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा, स्टेशन चौक पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामदेनी द्विजदेनी तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
मौके पर मुख्य रूप से एसडीओ अनिल कुमार, विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केशरी, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, बीडीओ विजय कुमार चंद्रा, सीओ विष्णुदेव सिंह, नप के मुख्य पार्षद अनूप कुमार जायसवाल, कार्यपालक पदाधिकरी सुमन कुमार, कार्यपालक दंडधिकारी सुनील कुमार, उप मुख्य पार्षद शाद अहमद, पूर्व मुख्य पार्षद वीणा देवी, वार्ड पार्षद सुनीता जैन, राजकुमार अग्रवाल, मोती खान, संजय कुमार, वाहिद अंसारी, विमल सिंह, संजय कुमार, सुरेश ठाकुर विद्रोही, मनोज कुमार जायसवाल, अभाविप के अभिषेक यादव पिंटू, अनिल सिन्हा, रमेश सिंह, रजत सिंह, धीरज पासवान, मनोज ठाकुर, कन्हैया गुप्ता, रामकुमार भगत, रीता राय, पिंकी देवी, संजू देवी, रंजू केशरी, सूर्यनारायण गुप्ता, शाहजहां शाद, नीरज निराला, स्काउट गाइड के बैजनाथ प्रसाद साह, राशिद जुनैद आदि मौजूद थे. इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों तथा बुद्धिजीवियों ने सभी महापुरुषों के जीवनी पर चर्चा की. इधर इस मौके पर शहर के कई सरकारी व निजी विद्यालय के बच्चों एनसीसी कैडेटों तथा स्काउट एंड गाइड के द्वारा भी शहर में प्रभात फेरी व झांकी निकाली गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन