राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज समारोह डीआरडीए सभा भवन में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अधिकारियों व कर्मचारियों को भी दिलायी जायेगी शपथ अररिया : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को मतदान केंद्र से लेकर जिला तक मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. डीआरडीए सभा भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में नव पंजीकृत एक सौ मतदाताओं को त्रुटि रहित मतदाता फोटो पहचान पत्र दिया जायेगा, जबकि सुबह प्रभात […]
विज्ञापन
अधिकारियों व कर्मचारियों को भी दिलायी जायेगी शपथ
अररिया : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को मतदान केंद्र से लेकर जिला तक मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. डीआरडीए सभा भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में नव पंजीकृत एक सौ मतदाताओं को त्रुटि रहित मतदाता फोटो पहचान पत्र दिया जायेगा, जबकि सुबह प्रभात फेरी निकाली जायेगी. मतदाता दिवस के आयोजन के संबंध में डीएम के स्तर से जारी आदेश के मुताबिक बिहार के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी समाहरणालय भवन सामने अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलायेगे. वहीं फारिबसगंज अनुमंडल कार्यालय के अलावा प्रखंड कार्यालयों में भी मतदाता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










