डीएम व एसपी ने किया परेड का निरीक्षण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस को ले परेड का किया गया पूर्वाभ्यास अररिया : गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल नेताजी सुभाष स्टेडियम में मंगलवार को परेड व सलामी का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया. ड्रम की आवाज पर परेड में शामिल एसएसबी, बीएमपी, डीएपी, होमगार्ड जवानों के अलावा एनसीसी, स्काउट एंड गाइउ के छात्र-छात्राएं, महिला बल कदम ताल […]
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस को ले परेड का किया गया पूर्वाभ्यास
अररिया : गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल नेताजी सुभाष स्टेडियम में मंगलवार को परेड व सलामी का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया. ड्रम की आवाज पर परेड में शामिल एसएसबी, बीएमपी, डीएपी, होमगार्ड जवानों के अलावा एनसीसी, स्काउट एंड गाइउ के छात्र-छात्राएं, महिला बल कदम ताल आकर्षक थे. सलामी गारद का निरीक्षण जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने किया. इस दौरान परेड कमांडर पुअनि प्रमोद कुमार की कड़क आवाज से स्टेडियम गुंजता रहा. मौके पर एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ केडी सिंह, डीएसपी मुख्यालय अजय प्रसाद, डीपीओ गोपी कांत मिश्रा, प्रो बासुकी नाथ झा, महिला थानाध्यक्ष पीके प्रवीण, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, सार्जेट प्रदीप कुमार सहित अन्य शामिल थे. आउट राइडिग टीम में पुअनि किंग कुंदन, संजय राम, पारितोष कुमार दास, एसटी-एससी थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू शामिल थे. पूर्वाभ्यास देखने युवा वर्ग की भीड़ स्टेडियम में थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










