दुर्गामंदिर में लाखों की चोरी ग्रामीणों ने कहा पांच लाख की संपत्ति ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन

नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के मिरदौल पंचायत के अचित नगर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ कर कीमती आभूषण सहित दान पेटी की चोरी कर ली. चोरी की घटना में लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति के चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना के […]

विज्ञापन

नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के मिरदौल पंचायत के अचित नगर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ कर कीमती आभूषण सहित दान पेटी की चोरी कर ली. चोरी की घटना में लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति के चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना के बाद जनप्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीणों ने नरपतगंज थाना पुलिस को जानकारी दी. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

स्थानीय ग्रामीण व पुजारी से पूछताछ की. जानकारी अनुसार मिरदौल पंचायत अचित नगर में स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में सोमवार की रात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़ते हुए मंदिर के आभूषण चोरी की व दानपेटी भी चोरी कर ले गये. सुबह में जब पुजारी व स्थानीय ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा पाया. अंदर जाने पर पता चला कि दानपेटी व आभूषण गायब हैं. चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ दुर्गा मंदिर पहुंचे व घटना की जानकारी ली. पुजारी से पूछताछ की गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्गा मंदिर में हुई चोरी के मामले को ले आवेदन मिला है. जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन