29 बोतल शराब के साथ एक पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन

बरदाहा थाना पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल सिकटी : बरदाहा थाना अंतर्गत भुतहा गांव से पुलिस ने 29 बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ कर बरदाहा थाना पुलिस को सौंपा. इस मामले को ले बरदाहा थानाध्यक्ष रामाशंकर ने अपने स्वलिखित बयान पर गिरफ्तार शराब तस्कर सुबेक कुमार झा, पिता स्व मनोहर […]

विज्ञापन

बरदाहा थाना पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल

सिकटी : बरदाहा थाना अंतर्गत भुतहा गांव से पुलिस ने 29 बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ कर बरदाहा थाना पुलिस को सौंपा. इस मामले को ले बरदाहा थानाध्यक्ष रामाशंकर ने अपने स्वलिखित बयान पर गिरफ्तार शराब तस्कर सुबेक कुमार झा, पिता स्व मनोहर झा के विरुद्ध कांड अंकित करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नेपाल से शराब तस्करी कर बरदाहा की ओर आ रहा है.
इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने एक चौकीदार को फुटानी चौक पर ड्यूटी में लगा रखा था. मंगलवार की सुबह जैसे ही तस्कर फुटानी चौक पर पहुंचा चौकीदार ने उसे दबोच लिया. तलाशी लिये जाने के बाद उसके पास से 29 बोतल नेपाली शराब पाया गया. साथ ही वह नशे में धुत था. सूचना पर पहुंचे बरदाहा थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार तस्कर को मेडिकल जांच के लिए पीएचसी सिकटी भेजा, जहां उसके शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद उसके विरुद्ध कांड अंकित करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन