रंजिश में दुकान पर धावा बोल कर की मारपीट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तीन घायल, मामला दर्ज करने के लिए दिया आवेदन नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के बड़हरा पंचायत के बरदाहा वार्ड संख्या छह में सोमवार को पुरानी रंजिश व भूमि विवाद के मामले को लेकर बरदाहा चौक पर स्थित सिलाई मशीन दुकानों पर आधा दर्जन व्यक्ति ने धावा बोलकर लाठी, फरसा से पीट-पीट कर तीन व्यक्ति को […]
विज्ञापन
तीन घायल, मामला दर्ज करने के लिए दिया आवेदन
नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के बड़हरा पंचायत के बरदाहा वार्ड संख्या छह में सोमवार को पुरानी रंजिश व भूमि विवाद के मामले को लेकर बरदाहा चौक पर स्थित सिलाई मशीन दुकानों पर आधा दर्जन व्यक्ति ने धावा बोलकर लाठी, फरसा से पीट-पीट कर तीन व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल में बरदाहा निवासी मो वसीर पिता कलीमुल्लाह, जुबैर पिता वसीर, मो कादीर पिता साजिद शामिल है. जिसे गंभीर अवस्था में परिजनों व ग्रामीणों ने इलाज के लिए पीएचसी नरपतगंज पहुंचाया.
जानकारी अनुसार सोमवार को मो वसीर बरदाहा चौक पर स्थित अपनी सिलाई दुकान पर बैठा था. इसी दौरान अब्दुल कादिर सहित दर्जनों लोग परंपरागत हथियार से लैश होकर मारपीट करने लगा. मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया. इधर, घटना के बाद मो वसीर ने मारपीट व लूटपाट के मामले को ले 15 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया. मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










