सघन छापामारी अभियान में 36 वारंटी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अररिया : पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रविवार की रात वारंटियों, कांड के अभियुक्तों अपराधियों की गिरफ्तारी को ले सघन छापामारी अभियान चलाया गया. इस अभियान में कुल 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जानकारी अनुसार इस अभियान में सर्वाधिक गिरफ्तारी जोकीहाट व सिकटी थाना पुलिस ने किया. जोकीहाट […]

विज्ञापन

अररिया : पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रविवार की रात वारंटियों, कांड के अभियुक्तों अपराधियों की गिरफ्तारी को ले सघन छापामारी अभियान चलाया गया. इस अभियान में कुल 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जानकारी अनुसार इस अभियान में सर्वाधिक गिरफ्तारी जोकीहाट व सिकटी थाना पुलिस ने किया. जोकीहाट थानाध्यक्ष ने चार व सिकटी थानाध्यक्ष ने चार को गिरफ्तार किया. इसी प्रकार नगर थाना अररिया ने तीन,

बरदाहा थानाध्यक्ष ने तीन, बैरगाछी ओपी पुलिस ने दो, आरएस ओपी पुलिस ने एक, महलगांव व पलासी थानाध्यक्ष ने एक-एक, फारबिसगंज में तीन व सिमराहा थानाध्यक्ष ने दो को गिरफ्तार किया, जबकि जोगबनी में एक, सोनामणि गोदाम ओपी अध्यक्ष ने तीन, रानीगंज, बौंसी, नरपतगंज, फुलकाहा थानाध्यक्ष ने एक-एक को गिरफ्तार किया. भरगामा थानाध्यक्ष व बसमतिया व सोनामणि गोदाम पुलिस ने अवैध शराब भी बरामद किया. जोकीहाट थानाध्यक्ष एमए हैदरी ने एक देशी कट्टा के साथ दो को गिरफ्तार किया. सभी गिरफ्तार वारंटियों, अपराधियों, शराब के तस्करों, कांड के अभियुक्तों को न्यायालय में उपस्थित कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन