समर्थन में उतरे होमगार्ड जवान मानव शृंखला से देश-दुनिया में जायेगा बेहतर संदेश : अध्यक्ष
अररिया : मद्य निषेध अभियान के तहत शनिवार को आयोजित मानव शृंखला के समर्थन में होमगार्ड जवानों ने रैली निकाली. रैली का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष अभय कुमार झा बबलू, जिला समादेष्टा मनोज कुमार नट, अग्नि शमन पदाधिकारी राम निवास पांडे कर रहे थे. आरक्षी केंद्र से निकले इस रैली में दर्जनों बाइक सवार जवान, […]
अररिया : मद्य निषेध अभियान के तहत शनिवार को आयोजित मानव शृंखला के समर्थन में होमगार्ड जवानों ने रैली निकाली. रैली का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष अभय कुमार झा बबलू, जिला समादेष्टा मनोज कुमार नट, अग्नि शमन पदाधिकारी राम निवास पांडे कर रहे थे. आरक्षी केंद्र से निकले इस रैली में दर्जनों बाइक सवार जवान,
मद्य निषेध के समर्थन में नारा लगाते एनएच 57 के टॉल प्लाजा पहुंचे. फिर गोढ़ी चौक काली मंदिर चौक, चांदनी चौक से जीरो माइल पहुंचे. वहां से पुन: रैली में शामिल जवान वापस आरक्षी केंद्र पहुंचे. फिर गोढ़ी चौक, काली मंदिर चौक, चांदनी चौक से जीरो माइल पहुंचे. इस मौके पर मुख्य तौर पर सरफुद्दीन अंसारी, इसलाम उद्दीन, युगल किशोर मंडल, शिवनंदन राम, श्याम सुंदर यादव सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










