शव की हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन

अररिया. बुधवार को एनएच 57 लहटोरा के समीप मिली शव की पहचान कर ली गयी. मृतक 35 वर्षीय दिलीप मलिक जिला मुख्यालय के कोसी शिविर किनारे रहने वाला था. गुरुवार को परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया. मृतक के पुत्र छह वर्षीय ऋषि कुमार ने उसे मुखाग्नि दी. मृतक दिलीप का बहनोई विनय मलिक, […]

विज्ञापन
अररिया. बुधवार को एनएच 57 लहटोरा के समीप मिली शव की पहचान कर ली गयी. मृतक 35 वर्षीय दिलीप मलिक जिला मुख्यालय के कोसी शिविर किनारे रहने वाला था. गुरुवार को परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया. मृतक के पुत्र छह वर्षीय ऋषि कुमार ने उसे मुखाग्नि दी.
मृतक दिलीप का बहनोई विनय मलिक, बहन सुनीता देवी ने बताया कि कुछ दिनों से वह विक्षिप्त हो गया था. इलाज भी चल रहा था. बीते मंगलवार की देर शाम बंद घर से वह निकल गया था. सुबह होने पर उसकी खोजबीन में लग गये थे. इस बीच वह लहटोरा के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. पोस्टमार्टम हाउस व प्रभात खबर में छपी तसवीर को देख कर उसकी पहचान की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन