फारबिसगंज में 51 बोतल शराब के साथ चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अररिया : जिला उत्पाद विभाग के छापामारी दस्ते ने उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में फारबिसगंज शहर से एक महिला समेत चार लोगों को अवैध रूप से बेचे जा रहे नेपाली शराब की 51 बोतल व 380 एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. बरामद शराब में सीमा पार नेपाल में […]

विज्ञापन

अररिया : जिला उत्पाद विभाग के छापामारी दस्ते ने उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में फारबिसगंज शहर से एक महिला समेत चार लोगों को अवैध रूप से बेचे जा रहे नेपाली शराब की 51 बोतल व 380 एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. बरामद शराब में सीमा पार नेपाल में निर्मित उमंगा शराब की 300 एमएल की बोतल जबकि बंगाल निर्मित आएस की बोतल को एक बार फिर बरामद करने में कामयाब हुए हैं.

बरामदगी के संबंध में उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार फारबिसंगज शहर के ज्योति होटल चौक के पास से होटल चला रहे वार्ड संख्या आठ निवासी प्रकाश राय के दुकान, मेला ग्राउंड से विजय सहनी के दुकान से , वार्ड संख्या आट निवासी विमला देवी पति तेजनारायण पोद्दार के घर में रखे ड्राम से व जुम्मन चौक निवासी प्रकाश रजक के घर से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक श्री सुमन ने बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध नयी उत्पाद नीति के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. छापामारी दस्ते में उत्पाद अधीक्षक के अलावा अअनि रंजीत कुमार,

प्रशांत कुमार दिलीप राम, सअनि विष्णुदेव यादव, उत्पाद सिपाही दिनेश श्रीवास्तव, उमेश सिंह, दिनेश दास, महिला सिपाही सारमणि देवी व सुमन शामिल थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन