1698 लाभुकों को घर बनाने का कार्यादेश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भूमिहीन परिवारों को भी मिले प्रधानमंत्री सबके लिए आवास योजना का लाभ सांसद द्वारा वितरित किया गया लाभुकों के बीच कार्यादेश अररिया : प्रधानमंत्री सबके लिए आवास योजना के अंतर्गत आखिरकार चयनित 1698 परिवारों के घर बनने का रास्ता साफ हो गया. वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए चयनित इन लाभुकों को बुधवार को सासंद तस्लीमउद्दीन […]
विज्ञापन
भूमिहीन परिवारों को भी मिले प्रधानमंत्री सबके लिए आवास योजना का लाभ
सांसद द्वारा वितरित किया गया लाभुकों के बीच कार्यादेश
अररिया : प्रधानमंत्री सबके लिए आवास योजना के अंतर्गत आखिरकार चयनित 1698 परिवारों के घर बनने का रास्ता साफ हो गया. वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए चयनित इन लाभुकों को बुधवार को सासंद तस्लीमउद्दीन द्वारा कार्यादेश वितरित किया. कार्यादेश लेने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. वहीं सूची में शामिल नहीं हो पाने का गम भी वंचित लाभुकों को साल रहा है. कुछ पार्षदों द्वारा अपनी क्षेत्र के जनता को मिले आवास योजना के लाभ को देखते हुए पटाखा छोड़कर खुशी का भी इजहार किया गया. जानकारी अनुसार लंबित चल रहे
इस योजना के लाभ दिलाने को ले प्रभात खबर द्वारा प्रमुखता के साथ खबर का प्रकाशन किया जाता रहा है. इस बात को लेकर नप के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो इम्तियाज आलम ने प्रभात खबर के प्रति अभार भी प्रकट किया. नप कार्यालय परिसर में खचाखच भीड़ के बीच 1698 लाभुकों में से 127 लाभुकों के बीच सांसद तस्लीमउद्दीन ने कार्यादेश वितरित किया. कार्यादेश वितरण समारोह में उपस्थित मुख्य पार्षद अफसाना प्रवीन व कार्यपालक पदाधिकारी अफसाना प्रवीण ने मुख्य अतिथि सांसद तस्लीमउद्दीन का पहली बार नप कार्यालय में पहुंचने को ले माला पहनाकर स्वागत किया. साथ ही उनकी उपस्थिति को ले आभार भी प्रकट किया. लाभुकों को कार्यादेश देते हुए सांसद तस्लीमउद्दीन ने कहा कि पहले गांवों में इंदिरा आवास योजना के तहत बीपीएल परिवारों को घर बनाने के लिए राशि दिया जाता रहा है. लेकिन अब प्रधानमंत्री सबके लिए आवास योजना के तहत शहर के गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए दो लाख की राशि सीधे उनके खाते में दी जा रही है. उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है. हालांकि पिछले वित्तीय वर्ष में नप क्षेत्र के मात्र 200 परिवारों को ही योजना का लाभ प्राप्त हुआ था. लेकिन इस बार संख्या सैकड़ों से बदलकर हजारों में पहुंच गयी है. यह अच्छा है. उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ भूमिहीन परिवारों को भी मिलना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










