मेरे पति को क्यों मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

दुखद . अस्पताल में मृतक की पत्नी कर रही थी चीत्कार, लोगों से पूछ रही थी अस्पताल परिसर का माहौल मृतक की पत्नी व पुत्र के िवलाप से हुआ गमगीन. नरपतगंज : पराधियों के द्वारा दिनदहाड़े किसान अरविंद यादव की गोली मार हत्या किये जाने के बाद उसके परिजनों की चीत्कार से अस्पताल परिसर का […]

विज्ञापन

दुखद . अस्पताल में मृतक की पत्नी कर रही थी चीत्कार, लोगों से पूछ रही थी

अस्पताल परिसर का माहौल मृतक की पत्नी व पुत्र के िवलाप से हुआ गमगीन.
नरपतगंज : पराधियों के द्वारा दिनदहाड़े किसान अरविंद यादव की गोली मार हत्या किये जाने के बाद उसके परिजनों की चीत्कार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया. शव से लिपट कर मृतक की पत्नी सुलोचना देवी एवं पुत्र गणेश कुमार यादव की चीत्कार ने अस्पताल में मौजूद लोगों को भी गमगीन कर दिया. मृतक की पत्नी दहाड़ मार कर बस लोगों की तरफ देख कर पुकार लगा रही थी, कि मेरे पति ने किसका क्या बिगाड़ा था. क्यों मारी गोली.
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही नरपतगंज प्रखंड प्रमुख कंचन माला देवी, मनोज यादव, फूलचंद यादव, संजीत यादव, फारबिसगंज नप की पूर्व मुख्य पार्षद सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीणा देवी, अभाविप नेता अभिषेक यादव पिंटू, करण सिंह भूमिहार, रूपेश राज यादव, रंजीत यादव, दीपक कुमार यादव, सिंटु यादव, सरपंच ब्रह्मदेव यादव, पिंकू गुप्ता, महावीर, संजीव यादव, मुन्ना कुमार, योगेंद्र यादव, संजीत यादव सहित बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और मौजूद मृतक के परिजनों को सांत्वना दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन