पूर्व में भी पंसस कमलेश्वरी यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर की थी हत्या

Updated:
विज्ञापन

फारबिसगंज : करदाहा में पलासी के किसान अरविंद यादव, पिता जोखन यादव की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या करने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पूर्व भी लगभग दो वर्ष पहले मृतक अरविंद यादव के ही रिश्तेदार पलासी के पूर्व मुखिया कमलेश्वरी यादव की अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े पलासी नहर के समीप […]

विज्ञापन

फारबिसगंज : करदाहा में पलासी के किसान अरविंद यादव, पिता जोखन यादव की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या करने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पूर्व भी लगभग दो वर्ष पहले मृतक अरविंद यादव के ही रिश्तेदार पलासी के पूर्व मुखिया कमलेश्वरी यादव की अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े पलासी नहर के समीप गोली मार कर हत्या कर दी थी, जिसके बाद लोगो में काफी आक्रोश देखने को मिला था. अभी पूर्व मुखिया कमलेश्वरी यादव की हत्या के दो वर्ष भी नहीं हुए हैं कि उनके रिश्तेदार अरविंद यादव की अज्ञात अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी. अरविंद यादव की हत्या कांड के कारणों एवं इसमे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गहन छापेमारी अभियान चलाने की बात कह रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन