विदेशी ड्राम व गोल मिर्च जब्त

Updated:
विज्ञापन

फारबिसगंज : फारबिसगंज कस्टम के अधिकारियों ने रविवार को फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग पर हरिपुर के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नेपाल से तस्करी कर सुपौल ले जाये जा रहे ड्राम को जब्त किया. वहीं कुर्साकांटा मार्ग पर छापेमारी कर एक क्विंटल गोल मिर्च भी जब्त किया. कस्टम अधीक्षक रामाशंकर […]

विज्ञापन

फारबिसगंज : फारबिसगंज कस्टम के अधिकारियों ने रविवार को फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग पर हरिपुर के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नेपाल से तस्करी कर सुपौल ले जाये जा रहे ड्राम को जब्त किया. वहीं कुर्साकांटा मार्ग पर छापेमारी कर एक क्विंटल गोल मिर्च भी जब्त किया. कस्टम अधीक्षक रामाशंकर प्रसाद के निर्देश पर कस्टम अधिकारियों ने छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें यह सफलता मिली. फारबिसगंज रानीगंज मार्ग के हरिपुर के समीप ड्राम से लदे टाटा 407 वाहन संख्या बीआर

1जी 9472 को जब्त किया गया. जब उक्त वाहन में लदे ड्राम की जांच की गयी तो उस पर मेड इन थाईलैंड लिखा था. कस्टम अधिकारियों के अनुसार उक्त ड्राम को नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था. कस्टम इंस्पेक्टर एलके पाठक ने बताया कि वाहन के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

उन्होंने बताया की चेकिंग के क्रम में उक्त समान का जरूरी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया है. जब्त ड्राम का वाहन सहित अनुमानित मूल्य चार लाख रुपये बताया गया. इंस्पेक्टर ने बताया की चेकिंग के दौरान कुर्साकांटा रोड में नेपाल से तस्करी कर ला रहे 125 किलोग्राम गोल मिर्च को भी जब्त किया गया. इसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है. इस अभियान में कस्टम इंस्पेक्टर एलके पाठक के अलावा हवलदार प्रभु नारायण ठाकुर, अंजनी कुमार मिश्रा, बब्बन सिंह, सत्येन्द्र कुमार साह, शगीर अहमद सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन