78 हजार रुपये छिनतई की मामले का उद्भेदन

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित ने की गिरफ्तार शशि यादव की पहचान अररिया : अररिया-बैरगाछी चौक पर दिनदहाड़े 30 अगस्त 2016 को 78 हजार रुपये की छिनतई हुई थी. इस मामले में पीड़ित ने गिरफ्तार अपराधकर्मी शशि यादव की पहचान नगर थाना में कर ली. एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि अररिया बैरगाछी निवासी दयानंद झा अपनी मां […]

विज्ञापन

पीड़ित ने की गिरफ्तार शशि यादव की पहचान

अररिया : अररिया-बैरगाछी चौक पर दिनदहाड़े 30 अगस्त 2016 को 78 हजार रुपये की छिनतई हुई थी. इस मामले में पीड़ित ने गिरफ्तार अपराधकर्मी शशि यादव की पहचान नगर थाना में कर ली. एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि अररिया बैरगाछी निवासी दयानंद झा अपनी मां के साथ एसबीआइ मुख्य शाखा से पेंशन की 78 हजार रुपये की निकासी की थी. अररिया से ऑटो से मां-पुत्र चला. बैरगाछी चौक पर उतरा. इस बीच बाइक सवार अपराधी ने झपट्टा मार कर रुपये से भरा थैला छीन कर चलते बना. मामले के लेकर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उस मामले का उद्भेदन भी हो गया. जब पीड़ित दयानंद झा ने गिरफ्तार तीन अपराधियों में से शशि यादव की पहचान कर ली. शशि यादव ने भी घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार कर ली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन