सातवें वेतनमान की मांग को ले शिक्षक संघ करेंगे आंदोलन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित नियोजित शिक्षक संघ के सदस्य. भरगामा : सातवें वेतन की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई भरगामा की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष ललित कुमार ललन ने की. बैठक में सातवें वेतन की मांग को ले आंदोलन की रूप रेखा तैयार […]
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित नियोजित शिक्षक संघ के सदस्य.
भरगामा : सातवें वेतन की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई भरगामा की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष ललित कुमार ललन ने की. बैठक में सातवें वेतन की मांग को ले आंदोलन की रूप रेखा तैयार की गयी. इस मौके पर संघ के सचिव सुरेश यादव ने कहा कि सरकार के अनुसार नियोजित शिक्षक राज्यकर्मी नहीं हैं, तो किस आधार पर सेवा शर्त नियमावाली तैयार कर रही है. अध्यक्ष ललित कुमार ललन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के आह्वाहन पर 13 जनवरी को जिला मुख्यालय में आक्रोशपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर राजदीप कुमार,
आशतोष झा, कुमार कमेंद्र, एसएम सलाउद्दीन, अर्जुन कुमार, निर्भय बर्मा, दिलीप मेहता, मो अशफाक आलम, मो निहाल, अनिल कुमार, मो शाहीद इकबाल, रंजीत पासवान, अरविंद पासवान, कैलाश राम, अरुण कुमार, मो शमीम, मनोज परदेशी, रूबी रतन, कामिनी कुमारी, साधना कुमारी, पूनम कुमारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










