करंट से एक व्यक्ति घायल, दो मवेशी की हो गयी मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भंगही पंचायत के वार्ड संख्या 11 की घटना नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के भंगही पंचायत के वार्ड संख्या 11 में रविवार सुबह हाइ टेंशन तार गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं दो मवेशी के झुलसने से मौत हो गयी. घायल व्यक्ति 55 वर्षीय अताबुल मियां भंगही वार्ड संख्या 11 का […]
विज्ञापन
भंगही पंचायत के वार्ड संख्या 11 की घटना
नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के भंगही पंचायत के वार्ड संख्या 11 में रविवार सुबह हाइ टेंशन तार गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं दो मवेशी के झुलसने से मौत हो गयी. घायल व्यक्ति 55 वर्षीय अताबुल मियां भंगही वार्ड संख्या 11 का निवासी है. उसे गंभीर अवस्था में ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल फारबिसगंज में भरती कराया, जहां इलाज जारी है. जानकारी अनुसार रविवार की सुबह भंगही वार्ड संख्या 11 से गुजरने वाला 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया. अचानक रास्ता पार करने के दौरान इससे सट कर जहां एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं दो मवेशी की झुलसने से मौत हो गयी.
घटना से जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा मचाया. इसकी सूचना फुलकाहा थाना पुलिस व एसडीओ बिजली व जेइ को दी. वहीं ग्रामीणों के आक्रोश के बाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजय साह ने घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित से अवगत हुए व आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










