अलग-अलग गांव में मारपीट की तीन प्राथमिकी दर्ज
पलासी : प्रखंड क्षेत्र के कुम्हिया गांव निवासी मो सुभान ने पूर्व दुश्मनी की बात को लेकर डेंगा चौक स्थित किराना दुकान में घुसकर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए गांव के चार लोगों के विरुद्ध पलासी थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसमें मो असफाक, मो साकिर, मो इन्तखार तथा मो […]
पलासी : प्रखंड क्षेत्र के कुम्हिया गांव निवासी मो सुभान ने पूर्व दुश्मनी की बात को लेकर डेंगा चौक स्थित किराना दुकान में घुसकर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए गांव के चार लोगों के विरुद्ध पलासी थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसमें मो असफाक, मो साकिर, मो इन्तखार तथा मो नोमान गांव कुम्हिया थाना जोकीहाट को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि गत मंगलवार की संध्या को उक्त लोगों ने पुर्व दुश्मनी की बात को लेकर डेंगा चौक स्थित मेरे किराना की दुकान में जबरन घुसकर मेरे साथ मारपीट करते हुए जेवर आदि लूटपाट कर लिया. साथ ही जान से मार देने की धमकी दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव ने बताया कि पीड़ित के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










