मारपीट व सड़क दुर्घटना में 17 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

मारपीट में दस लोग घायल, दो रेफर अररिया आरएस : जिले में अलग-अलग जगहों पर मारपीट व सड़क दुर्घटनाओं में 17 लोग घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विभिन्न विवादों के कारण हुई मारपीट में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए […]

विज्ञापन

मारपीट में दस लोग घायल, दो रेफर

अररिया आरएस : जिले में अलग-अलग जगहों पर मारपीट व सड़क दुर्घटनाओं में 17 लोग घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
विभिन्न विवादों के कारण हुई मारपीट में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. घायलों में रानीगंज हसनपुर निवासी विकास कुमार मंडल, चंदन देवी, बैरगाछी निवासी बीवी बैगम, बेलवा निवासी जुबैदा खातून, बीवी रोशन, मानीपुर निवासी बीवी मुस्तरी खातून, सिकटी निवासी भगत लाल पासवान, फारबिसगंज निवासी मो रफिक, मो सउद शामिल हैं. चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद मो सउद व रफीक की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन