वाहन जांच अभियान में आधा दर्जन वाहन जब्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
थाना परिसर में लगा परिवहन विभाग द्वारा जब्त वाहन. परिवहन विभाग ने चलाया जांच अभियान फारबिसगंज : जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार साही के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने मंगलवार को फारबिसगंज-अररिया एनएच 57 पर एवं फारबिसगंज-रानीगंज एसएच 77 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान लगभग आधा दर्जन से अधिक ओवरलोड भारी व […]
विज्ञापन
थाना परिसर में लगा परिवहन विभाग द्वारा जब्त वाहन.
परिवहन विभाग ने चलाया जांच अभियान
फारबिसगंज : जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार साही के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने मंगलवार को फारबिसगंज-अररिया एनएच 57 पर एवं फारबिसगंज-रानीगंज एसएच 77 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान लगभग आधा दर्जन से अधिक ओवरलोड भारी व अति भारी वाहनों को जब्त किया गया. वाहन जांच के क्रम में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहनों पर लोड सामान की क्षमता संबंधित जांच की. इस क्रम में अनियमितता के आरोप में लगभग आधा दर्जन वाहनों को जब्त किया गया.
जब्त भारी एवं अति भारी वाहनों में ट्रक संख्या बीआर 10 जी 1428, डब्लूबी 65 सी 0727, बीआर 11 एल 5083, ट्रैक्टर संख्या डब्लूबी 59 ए 9907, मीनी ट्रक संख्या बीआर 11 एस 8857 के अलावा एक नया पिकअप वैन शामिल है़ इसे जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्थानीय थाना को सुपूर्द कर दिया है एवं संबंधित वाहन के चालक एवं मालिक को नोटिस जारी कर डीटीओ कार्यालय में जुर्माने की राशि जमा करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










