हुई आतिशबाजी, बांटी िमठाइयां

Updated:
विज्ञापन

त्योहार . श्रद्धाभाव से हुई मां काली की पूजा, हर्षोल्लास के साथ मनी दिवाली जिले में दीपावली हर्षोल्ला के साथ मनायी गयी. लोगों ने मां काली के मंदिरों में जाकर पूजा की. आतिशबाजी की व एक-दूसरे से गले िमले और मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी. अररिया : जिले में काली पूजा और दीपावली का त्योहार पूरे […]

विज्ञापन

त्योहार . श्रद्धाभाव से हुई मां काली की पूजा, हर्षोल्लास के साथ मनी दिवाली

जिले में दीपावली हर्षोल्ला के साथ मनायी गयी. लोगों ने मां काली के मंदिरों में जाकर पूजा की. आतिशबाजी की व एक-दूसरे से गले िमले और मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी.
अररिया : जिले में काली पूजा और दीपावली का त्योहार पूरे धार्मिक रीति-रिवाज और हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ. जिले भर के मां काली मंदिरों में जहां शनिवार को देवी मां की विधिवत पूजा अर्चना की गयी. तो रविवार को अमावस्या की रात लोगों ने अपने घरों को आकर्षक दीये और रोशनियों से सजा जम कर पटाखे छोड़े. इस दो दिनों के दौरान जिला मुख्यालय स्थित श्री श्री 108 मां खड़गेश्वरी काली मंदिर स्थानीय लोगों के आस्था का केंद्र बना रहा.
मंदिर में होने वाले मां काली की विशेष पूजा अर्चना में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस दौरान जिला व इसके आसपास के जगहों से बड़ी संख्या में मां के भक्त काली मां के दर्शन व आशीर्वाद के लिए मंदिर पहुंचे. मंदिर में होने वाले इस विशेष वार्षिक आयोजन को लेकर मां के मंदिर को आकर्षक अंदाज में सजाया गया था. इसके अलावा भक्तों के स्वागत के लिए जगह-जगह विशाल तौरण द्वार बना कर इन्हें रंगबिरंगे रोशनी की लड़ियों से सजाया गया था. जो मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुखद एहसास दे रहा था. इधर दीपावली को लेकर भी लोगों का उत्साह अपने चरम पर दिखा. मौके पर लोगों ने अपने घरों को दीप दीयों खूब सजाया. इसके अलावा धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई घरों में विधिवत पूजा अर्चना की गयी.
साथ ही आकर्षक रंगोली, आकशगंगा, शुभ फल दायी स्वास्तिक के निशान के साथ साथ रिद्धि-सिद्धि के प्रतिक अपने घर व दरवाजे पर लगा कर देवताओं को खुश करने की कोशिश में लगे रहे. लोगों ने एक दूसरे के बीच जम कर दीपावली की खुशियां बांटी. दीपावली को लेकर शुभकामना देने का सिलसिला तो जिले में करीब एक सप्ताह पूर्व से ही आरंभ हो चुका था.
इसके बाद भी लोग अपने घरों में दीप दीये जलाने के बाद अपने आस-पड़ोस व सगे संबंधियों के घर पहुंच कर उन्हें दीपावली की शुभकामना देने में जुटे रहे. अपनी खुशियों का इजहार करते हुए लोगों ने जम कर आतिशबाजी की साथ ही एक दूसरे को मिठाई व अन्य आकर्षक उपहार भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामना देने में देर रात तक जुटे रहे. इस दौरान जिले के कुछ एक हिस्सों से छिटपुट घटनाएं भी हुई. इसमें जान माल की किसी गंभीर क्षति की सूचना नहीं है. ऐसे में कुल मिला कर शांतिपूर्ण माहौल में काली पूजा व दीपावली का त्योहार संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोगों में खुशी व्याप्त है.
काली पूजा पर मां खड्गेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भीड़.
दीपावली के मौके पर फुलझड़ियां जलाते बच्चे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन