आपसी तनाव में दो गुटों में पथराव एक पुलिस जवान घायल

Updated:
विज्ञापन

शराब और जुआ बना दो गुटों के बीच तनाव का कारण फारबिसगंज : दीपावली की रात शहर के शिवाजी चौक के समीप दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में हुई पत्थरबाजी की घटना में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गये. सूचना पर बीच बचाव में पहुंची पुलिस का एक जवान को भी पत्थरबाजी […]

विज्ञापन

शराब और जुआ बना दो गुटों के बीच तनाव का कारण

फारबिसगंज : दीपावली की रात शहर के शिवाजी चौक के समीप दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में हुई पत्थरबाजी की घटना में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गये. सूचना पर बीच बचाव में पहुंची पुलिस का एक जवान को भी पत्थरबाजी से गंभीर चोटें आयी. साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों के भी चोटिल होने की सूचना है. जानकारी मुताबिक शराब एवं जुआ के कारण दो पक्षों के बीच आपसी तनाव काफी बढ़ गया. जो मारपीट व पत्थरबाजी की घटना तक जा पहुंचा. माहौल खराब होता देख एसडीओ अनिल कुमार, डीएसपी अजित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा व बड़ी संख्या पुलिस बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्ष के लोग वहां से भाग खड़े हुए. मामले में थानाध्यक्ष मुकेश साहा ने बताया कि मामला पर काबू पा लिया गया है. पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान जुटाने के प्रयास में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन