आग से आधा दर्जन दुकानें जली
भरगामा : भरगामा बाजार में रविवार की संध्या अचानक सिलिंडर फटने से आग लग गयी. इससे पांच दुकानें जल कर राख हो गयी. अगलगी की इस घटना में करीब सात लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. ग्रामीणों एवं दमकल के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका. घटना के […]
भरगामा : भरगामा बाजार में रविवार की संध्या अचानक सिलिंडर फटने से आग लग गयी. इससे पांच दुकानें जल कर राख हो गयी. अगलगी की इस घटना में करीब सात लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. ग्रामीणों एवं दमकल के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुचरण भगत के होटल में अचानक आग लग गयी. इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग ने चंदन मेहता की फल दुकान, गुरुचरण भगत का होटल,
खगेश श्रीवास्तव की फोटो स्टेट दुकान, मो शमी की पान दुकान को जला कर राख कर दिया. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष किंग कुंदन सदलबल घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया. अगलगी की घटना की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की सहायता से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. अगलगी की इस घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहैाल बन गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. गैस सिलिंडर के विस्फोट से लोगों को यत्र तत्र भागने को मजबूर कर दिया. ग्रामीणों एवं पुलिस प्रशासन की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया. अगलगी की घटना की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित व्यवसायियों को ढांढ़स बंधाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










